रूद्रपुर : जिले के रूद्रपुर में एक हिंदू परिवार पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम परिवारों से परेशान होकर क्या पलायन को मजबूर है? ये मामला सोशल मीडिया में वायरल होते ही प्रशासन में हड़कम्म मच गया। पीड़ित हिंदू परिवार ने रुद्रपुर पुलिस पर भी सुनवाई न करने के आरोप लगाए है।
क्या है पूरा मामला
जनपद मुख्यालय रूद्रपुर की सुभाष कालोनी में एक हिंदू परिवार के द्वारा मुस्कान समुदाय के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाही न करने का आरोप लगाते हुए घर के बाहर मकान बिकाऊ का बोर्ड लगाया है। ये खबर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई जिससे पुलिस प्रशासन और ख़ुफ़िया विभाग में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुभाष कालोनी निवासी कमलेश ने बताया पड़ोस के रहने वाले आकिब, शाकिब, मुस्कान, गुड्डु और पप्पू के द्वारा आये दिन उनसे झगड़ा किया जाता है, बीते दिनों बच्चो के विवाद में पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई, जिसमे उनकी माँ उर्मिला के सर में गंभीर चोट आई है, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदू परिवार का कहना है कि पहले भी कई बार उनका उत्पीड़न करते हुए मारपीट की गई और यहां न रहने देने की धमकियां दी गई, पुलिस में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती इसलिए उन्होंने अपना घर बेचने का फैसला लिया।
इस घटना के सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और उनके घर पहुंचकर जाँच भी शुरू की है। रूद्रपुर सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उन्होंने खुद घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ कर मामले की जानकारी ली है।
उल्लेखनीय है यूपी से लगे रुद्रपुर क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से डेमोग्राफी चेंज की समस्या भी सिर उठा रही है। जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर क्षेत्र में भी इस तरह की खबरे संज्ञान में आई है। फिलहाल प्रशासन इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रहा है।

