नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 20 जनवरी को न्यायाधीश शनि देव उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करने वाले हैं आपको बता दें कि इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव ही हैं। ऐसे में शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
3 फरवरी से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 12 महीने बाद बुध करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, आकस्मिक धनलाभ के योग
कुंभ राशि
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपके खर्चों में कमी आएगी। वहीं इस समय आपका पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति इस समय अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय व्यापारी कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।
कर्क राशि
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही कारोबारी सिलसिले में यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। वहीं अगले चार महीनों में आपको धार्मिक, आध्यात्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस समय छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
2 दिन बाद शनि देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों चमकेंगे भाग्य
Leave a comment
Leave a comment

