खानपुर विधानसभा के अलग अलग गांवों में विधायक ने महिर्षी कश्यप और रविदास मंदिर का शिलान्यास किया। ग्राम डेरियों में विधायक उमेश कुमार ने भगवान महर्षि कश्यप मंदिर का शिलान्यास किया। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में भगवान महर्षि कश्यप के 51 मंदिरों का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व क्षेत्र के विधायक ने क्षेत्र की जनता की आवाज को नहीं सुना बल्कि क्षेत्र की जनता का उत्पीड़न करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में सिडकुल बनने जा रहा है जिसमें स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले फैक्ट्री व बड़ी कंपनियों में सिफारिश के बलपर युवाओं को नौकरियां को दी जा रही थी अब उस रिवाज को भी खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा कमीशन के खेलों में दलालों का अड्डा बन गया था और अब यहां की जनता को राहत मिल पाई है।
उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा कुआं खेड़ा में संत गुरु शिरोमणि गुरु रविदास के मंदिर की भूमि पूजन कर इसके बाद उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डेरियो में भगवान महर्षि की कश्यप के मंदिर की भूमि पूजा कर लोगों ने विधायक उमेश कुमार का आभार वक्त किया और कहा कि क्षेत्र की पूरी जनता उनके साथ है।इससे पूर्व कार्यक्रम में समाज के लोगों ने विधायक उमेश कुमार का पटका पहनाकर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक उमेश कुमार भगवान महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सुरेश कश्यप,संजय कश्यप, रामकुमार कश्यप, मोहन पाल कश्यप, विपिन कश्यप, नितिन कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, विनोद कश्यप, संजय कश्यप आदि उपस्थित रहे। Le

