रुड़की शहर अब बदला-बदला नजर आएगा। गंगनहर के नगर निगम पुल व पंडित दीन दयाल उपाध्याय ब्रिज रात के समय रंगबिरंगी एलईडी लाइटों से नहाए नजर आएंगे। वहीं दोनों पुलों के बीच एक फव्वारा भी लगाया जाएगा। ये रंगबिरंगी लाइटों का प्रदर्शन कर शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाएगा। वहीं गंगनहर के घाटों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शहर की सुंदरता को बढ़ाने और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कई योजनाएं तैयार की गई हैं। गंगनहर नगर निगम वाले पुल व पंडित दीन दयाल उपाध्याय ब्रिज पर खास तरह की एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।

दिन में लोगों के बैठने की भी व्यवस्था करने की है योजना ढलते ही यह पुल रंगबिरंगी रोशनी से नहा जाएंगे। इसी के साथ गंगनहर के घाटों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहां लाइटिंग की जाएगी।साथ बैठने के लिए और बेहतर व्यवस्था बनाने की योजना है। इसके अलावा दोनों पुलों के बीच एक फव्वारा भी बनाने की योजना है जो यहां की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाएगा।इस फव्वारे में पानी के साथ ही रंगबिरंगी लाइटों का भी प्रदर्शन होगा। ये लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
निगम की बोर्ड बैठक में यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो इन पर जल्द काम शुरू होना निर्धारित किया गया है। अनुमानित व्यय पंडित दीन दयाल उपाध्याय ब्रिज एवं निगम पुल में एलईडी डेकोरेटिव लाइट में का अनुमानित खर्च 36 लाख निगम की ओर के घाटों का सौंदर्यीकरण और डेकोरेटिव लाइट का अनुमानित खर्च 20 लाख ऐतिहासिक शेरों के सौंदर्यीकरण व लाइटिंग का अनुमानित खर्च 25 लाख दोनों पुलों के बीच फव्वारे और लाइट प्रदर्शन का अनुमानित खर्च 30 लाख।की उम्मीद है।गंगनहर के दोनों किनारों पर बने ऐतिहासिक शेर भी संवरेंगे शहर की पुल,लगेगा फव्वारा गंगनहर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्रिज संवाद ऐतिहासिक धरोहर में शामिल गंगनहर के दोनों किनारों बने शेरों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उनमें भी लाइटिंग की जाएगी। इससे दोनों ऐतिहासिक शेरों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ेगी।

