हरिद्वार।
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रविवार को वेद मंदिर आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और टीम को ऊर्जावान बताते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का काम करना होगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन सके।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेताओं को आगे बढ़ाया है। पार्टी हर जाति और धर्म के लोगों के लिए काम करती रही है, जिसका नतीजा है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार और प्रदेश में दो बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने आह्वान किया कि नई टीम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाते हुए प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाए।

इस अवसर पर दर्जाधारी डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी और शिवालिकनगर चेयरमैन राजीव शर्मा ने भी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी को जनता की सेवा और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लेना होगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष सीमा चौहान एवं तरुण नैयर, जिला मंत्री भूप सिंह और विनित जौली, जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान समेत कई नेताओं का स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, विक्रम चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, प्रणव यादव, सौरभ शर्मा, कैलाश भंडारी, अजय मलिक, रवि वर्मा, पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, आदित्य मलिक, रविंद्र उनियाल, संचिन डागर, दीपांशु शर्मा, सतविंदर सिंह, श्रवण चौहान, सचिन चौहान, चंदन सैनी, रेणु चौधरी, देवविख्यात भाटी, शुभम चौधरी, युधिष्ठिर वालिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।