रुड़की। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने आज अपना 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। नहर किनारे स्थित अपने कैंप कार्यालय पर उन्होंने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 56 पाउंड का विशाल केक काटा। इस अवसर पर शहरभर से लोगों और भाजपा नेताओं का बधाई देने का तांता लगा रहा।

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए विधायक प्रदीप बत्रा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
जन्मदिन समारोह को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए विधायक बत्रा ने कैंप कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसके साथ ही पंजाब और उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों के लिए सहायता शिविर भी लगाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने जनता के सामने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा—
“पहले जो त्रुटियां और गलतियां हुई हैं, उनके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ। लेकिन अब वे गलतियां दोहराई नहीं जाएंगी। मेरा संकल्प है कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।”
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, समाजसेवी मनीषा बत्रा, संजय अरोड़ा, सागर गोयल, डॉ. सौरभ गुप्ता, प्रदीप पाल, नितिन गोयल, संजय प्रजापति, पार्षद संजीव तोमर, अनुराग त्यागी, सुभाष सरीन, कमलेश सरीन, आकाश जैन, प्रमोद जौहर, अवनीश त्यागी, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, बृज मोहन सैनी, कविश मित्तल, अंकुर मिनोचा, राजेश नरूला, दीपक मेहंदी रत्ता, एडवोकेट जावेद अख्तर, गगन आहूजा, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, संदीप गोयल, मधुप त्यागी, संजय त्यागी, सावित्री मंगला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विधायक प्रदीप बत्रा का यह जन्मदिन समारोह न केवल राजनीतिक रंग में सराबोर रहा बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी सामने लेकर आया।


