बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी लोकसभाओं हेतु लोकसभा प्रभारी सह प्रभारी व संयोजकों की नियुक्ति कर दी है।
उन्होंने यह जानकारी अपने ऑफिशियल पेज के माध्यम से साझा करी है जिसमें लोकसभा प्रभारी के नाम लोकसभा अनुसार भाजपा के लेटर हेड पर दिखाए गए हैं। जाहिर है कि 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए काफी अहम है। यह चुनाव जीतने के बाद भाजपा भी लंबी सरकार चलाने वाली पार्टियों में शुमार हो जाएगी ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी की गई प्रभारी की लिस्ट यहां दर्शाई गई है।

