प्रदेश के 5115 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र उच्च कृत होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इन केदो के उच्चारण के बाद राज्य के 100% आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इन केंद्रों के विकास से 5000 से अधिक महिलाओं को सहायिका के रूप में रोजगार मिलेगा।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को वर्ष 2023 में मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। नए साल में इसकी मंजूरी मिली है। सरकार की ओर से पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेय में वृद्धि की गई थी।
राज्य में 20067 आंगनबाड़ी केंद्र और 35000 से अधिक कार्यकर्ता और सहायिका है।

